Enquire Now
Artificial Insemination (AI) Protocol in Hindi
कृत्रिम गर्भाधान के लिए सीमेन उपयोग दिशानिर्देश
- सीमेन स्ट्रॉ निकालने के लिए कैनिस्टर को उसके लिक्विड नाइट्रोजन टैंक की स्थिति से फ्रॉस्ट लाइन से ठीक नीचे तक ही रखना चाहिए तथा कैनिस्टर को इस स्थिति में 10 सेकंड से अधिक नहीं रखना चाहिए
- सीमेन स्ट्रॉ को 5 सेकंड से कम समय में तापमान नियंत्रित थॉ बाथ (Thaw Bath) में स्थानांतरित करे और इसके लिए हमेशा प्री-कूल्ड फोरसेप्स (Forceps) का ही उपयोग करें
- सीमेन स्ट्रॉ को ‘थॉ यूनिट’ में 35°C – 37°C तापमान पर थॉ (Thaw) करें, जिसका न्यूनतम समय सेक्स सोर्टेड सीमेन के लिये गायों (Bovine) में 60 सेकंड और भैंसों (Buffalo) में 120 सेकंड होना चाहिए
[यदि कई स्ट्रॉ को एक साथ थॉ किया जा रहा है (आमतौर पर नहीं करना चाहिये), तो सुनिश्चित करें कि वे एक दूसरे के संपर्क में नहीं हैं केवल उतने ही सीमेन स्ट्रॉ को थॉ करें जो कि 5 मिनट के भीतर कृत्रिम गर्भाधान हेतु उपयोग किये जा सके] - ‘थॉ यूनिट’ से स्ट्रॉ को निकालें, साफ तौलिये से सुखाएं। दो अंगुलियों से सीलबंद सिरे को पकड़कर स्ट्रॉ को धीरे धीरे हिलाएं। स्ट्रॉ के किसी भी अन्य भाग को नंगे हाथों से न छुएं। प्लग एंड (Plug End) की तरफ से स्ट्रॉ को गन में लोड करें
- हमेशा साफ-सुथरे स्ट्रॉ कटर से ही स्ट्रॉ को काटें। यदि साफ कैंची का उपयोग काटने के लिए किया जाता है, तो सुनिश्चित करें कि स्ट्रॉ के एयर स्पेस (Air Space) के बीच से एक समकोण (90°) पर काटा जाना चाहिए।
- शीथ (Sheath) को स्ट्रॉ के कटे हुए सिरे पर से गन के ऊपर चढ़ाए और शीथ को गन पर लॉक कर दें। गन का उपयोग करते समय साफ-सुथरी रक्षात्मक शीथ (Sheath Protector) का प्रयोग करे
- ए.आई. गन (A.I. Gun) को साफ और सूखे कागज़ के तौलिये से लपेटें ताकि उसे गंदगी, नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके
- स्टैंडिंग हीट (Standing Heat) के पहले लक्षणों के 14-20 घंटे बाद सेक्स सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान करें
- पशु की आईडी, बुल की जानकारी, इस्तेमाल किये गये सीमेन का प्रकार (सेक्स सोर्टेड या पारंपरिक), ए.आई. (A.I.) की तारीख और इन्सेमिनेटर का नाम लिख कर रखें
